उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी

जोगिया/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का हस्तान्तरण वाराणसी के बनौली सेवापुरी से शनिवार को किया। इस अवसर पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड जोगिया के ब्लॉक सभागार में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का अवलोकन किया और उपस्थित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देश के किसानों को वर्ष में तीन किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना किसानों के सम्मान और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जोगिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व कृषक उपस्थित रहें।



