गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

केनरा बैंक की उतरौला शाखा का भव्य उद्घाटन, पालिका अध्यक्ष बनीं प्रथम खाता धारक

उतरौला/बलरामपुर। केनरा बैंक का उतरौला शाखा भव्य समारोह में उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन महाप्रबंधक (अंचल कार्यालय लखनऊ) अजीत कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगर पालिका उतरौला की अध्यक्ष सविता गुप्ता मुख्य अतिथि थीं, जिन्होंने फीता काटकर शाखा का आधिकारिक उद्घाटन किया। समारोह की शुरुआत बैंक के संस्थापक अम्मेमबाल सुब्बाराव पाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि सविता गुप्ता ने बैंक को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयं अपना श्केनरा एंजलश् बचत खाता खुलवाकर इस नई शाखा की पहली खाता धारक बनने का गौरव प्राप्त किया। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि इस शाखा के माध्यम से केनरा बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी आय और आयु वर्ग के ग्राहकों तक पहुंचेगा। सहायक महाप्रबंधक (क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या) सुधाकर अय्यागारी कुमार ने शाखा के उद्घाटन को क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह शाखा स्थानीय लोगों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी और उनके आर्थिक विकास में सहायक होगी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक सुधाकर अय्यागारी, मंडल प्रबंधक अनुज मंडल, मार्केटिंग सेक्शन के मैनेजर शशिकांत द्विवेदी, विपणन अधिकारी घनश्याम मिश्र, उतरौला शाखा प्रबंधक विश्वजीत त्रिवेदी, तुलसीपुर शाखा प्रबंधक पंकज पांडेय, बलरामपुर शाखा प्रबंधक संकल्प सक्सेना, कटिया शाखा प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, केनरा बैंक एम्पलॉइज यूनियन अयोध्या के रीजनल सेक्रेटरी संजय कुमार शुक्ल, अशोक कुमार और मंजीत सिंह सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!