समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

बलरामपुर। बलरामपुर नगर के खलवा मोहल्ले में नन्दलाल तिवारी के आवास पर समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल व नन्द लाल तिवारी सभासद पूरब टोला पश्चिमी ने लगवाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, शिविर का उद्घाटन श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू अध्यक्ष आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने फीता काट कर किया जिसमें 268 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित किया गया 92 मरीजों को सघन परीक्षण हेतु अस्पताल बुलाया गया तो वहीं 98 वृद्ध जनों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया गया, कई लोगों में लेंस कमजोर होना बताया गया जिन्हें चश्मा लगाने का सुझाव दिया गया, सभी लोगों को आंख को धुएं, धूल मिट्टी, तेज धूप, पसीने आदि से बचाव करने और ताजा संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया गया। जिसमें देवीपाटन नेत्र चिकित्सालय बलरामपुर के डॉक्टर के ए द्विवेदी के टीम से डाक्टर रोशन मैडम और शहबाज ने सेवा दिया जिससे इलाके के लोगों को बहुत फायदा हुआ। इस कार्यक्रम में संदीप कुमार मिश्र सभासद खलवा उत्तरी नन्दलाल तिवारी सभासद पूरबटोला पश्चिमी श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर आनन्द सिंह, चन्दन वर्मा, बसन्त वर्मा, आकाश तिवारी, श्री राम गोपाल वर्मा अनुकूल तिवारी समेत नगर के तमाम गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। नगर वासियों ने जमकर सराहना और प्रशंसा किया।




