गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कार हादसा में दीवार और गेट टूटा, बाइक क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

दूल्हा शुमाली/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र मोहाना अन्तर्गत मोहाना-ककरहवा मार्ग पर बीती रात एक कार ने हादसा कर दिया। रमजान नगर गांव के पास ककरहवा से आ रही कार अनियंत्रित हो गई। कार राम संजीवन जायसवाल की बाउण्ड्रीवॉल से टकरा गई। टक्कर से दीवार टूट गई और लोहे का गेट मुड़ गया। पास में खड़ी डब्लू जायसवाल की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। रामप्रसाद जायसवाल की गुमटी के बाहर लगे तीन शेड भी गिर गये।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार शोहरतगढ़ के एक व्यापारी की बताई गई। वह ककरहवा में अपने रिश्तेदार के यहां आया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!