गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त श्री राधाकृष्ण मंदिर में विराजमान हुईं मूर्तियां

भीमापार में पाँच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान विधि विधान से सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। शहर के विवेकानंद नगर (भीमापार) स्थित नव निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर हेतु मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को विधि विधान से सम्पन्न हुई।नव निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर भीमापार में श्री राधा कृष्ण समेत मां दुर्गा, श्री गणेश आदि मूर्तियों एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य इन्द्रासन मिश्र के नेतृत्व में आचार्यों के दल ने पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराया। मंगलवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के द्वितीय दिवस बुधवार को देवी देवताओं का आह्वान किया गया। मन्दिरों का भ्रमण कर मूर्तियों से मिलाप हेतु गुरुवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा भीमापार से प्रारम्भ होकर हनुमान गढ़ी होते हुए श्री सिंघेश्वरी देवी मंदिर पर गई। शुक्रवार को अधिवास पूजन के क्रम में जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास आदि पूजन सम्पन्न हुआ। शनिवार को स्नान पूजन आदि विधियों से मूर्तियों को निर्धारित स्थान पर स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान राधे कृष्ण की भक्ति, भावना व भजनों में श्रद्धालु भावविभोर रहे। इस दौरान यजमान के रूप में मुख्य रूप से राजेश मणि त्रिपाठी, पवन उपाध्याय,ओम प्रकाश मिश्र, दिनेश भार्गव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, रजनीश दूबे, सुभाष त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, बलदाऊ शर्मा, अजय तिवारी, उषा उपाध्याय, ओपी शर्मा आदि ने सपरिवार पूजन में भाग लिया। इस दौरान राकेश त्रिपाठी, किंकर गुप्ता, सुधीर यादव, विनोद सिंह, शिवेंदर पांडेय, सोनू सिंह, बृजेश द्विवेदी, केपी सिंह साहित सैकड़ों भक्तों की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!