गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिहोरवा में तैनात सफाई कर्मी को डीपीआरओ ने किया निलंबित

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिहोरवा में तैनात सफाई कर्मी सुनील कुमार को जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। जिसके संबंध में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच सौंपी गई है। सफाई कर्मी सुनील कुमार को निलम्बन अवधि में विकास खण्ड-बढ़नी कार्यालय से सम्बद्ध कर बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गयी है। जानकारी के अनुसार सहायक विकास अधिकारी (पं०), बढ़नी, जनपद-सिद्धार्थनगर के कार्यालय द्वारा 15 जुलाई, 2025 को अवगत कराया गया था कि दिनांक 14.07.2025 को ग्राम पंचायत सिंहोरवा में मॉनिटरिंग फीडबैक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जुलाई 2025 में नीलमणि श्रीवास्तव ब्लाक मोविलाइजेशन ऑर्डिनेटर एसएम नेट (यूनिसेफ) के औचक निरीक्षण के समय सफाई कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाये गये थे तथा ग्राम पंचायत में जगह-जगह कूड़ा करकट का ढेर पाया गया था एवं ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा बताया गया था कि सफाई कर्मी महीने में कभी कभार ही सफाई करने जाते है। जो अपने पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही के कारण सफाई कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!