गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

भारतीय मजदूर संघ शाखा बस्ती की मासिक बैठक सम्पन्न

बस्ती। भारतीय मजदूर संघ शाखा बस्ती की मासिक बैठक नगर पालिका सभागार में संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के अध्यक्षता एवं मंत्री राहुल श्रीवास्तव के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों के समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने कहा कि देश हित में करेंगें काम, काम के लेंगे पूरे दाम यह हमारा मांग है। संरक्षक उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि आप सभी संगठन हित में कार्य करते हुए संघ को मजबूत बनाये जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाय। मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि समान कार्य समान वेतन लागू किया जाय। संगठन मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारियों के ठेकेदारी प्रथा बंद हो और नियमित किया जाय। वहीं कार्यालय मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी ने ठेका मजदूर संघ के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए ठेका मजदूर संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें दीपक कुमार अध्यक्ष, विनय कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, आदित्य सिंह महामंत्री, मुकेश श्रीवास्तव मंत्री, शुभम श्याम संगठन मंत्री एवं राजेश चौरसिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में विक्रम प्रताप सिंह, अनीता चौधरी, दीपिका पाण्डेय, रविरोशन श्रीवास्तव, नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शुभम शेखर यादव, अमित कुमार शुक्ला, संजय मणि त्रिपाठी, निरंकुश शुक्ला, अभिषेक प्रताप सिंह, घनश्याम चौधरी, ज्ञान्ती सिंह, दिग्विजय पुरी, उमेशचंद्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, राघवेंद्र सिंह, पंचराम राना, मोहम्मद कैफ अहमद, रिजवान, आकाश सोनकर सहित रोडवेज, एनएचएम, को ऑपरेटिव बैंक, ग्रामीण बैंक, डाकघर, नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!