जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ग्राम पंचायत भग्गोभार में लगाया चौपाल

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में विकास खण्ड डुमरियागंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भग्गोभार में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर के अन्तर्गत ग्राम चौपाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल- सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये।आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सभी लोग अपना फार्मर रजिस्ट्री करा ले जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बिजली बिल में छूट का लाभ प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि आपना धान क्रय केन्द्र पर बेचें। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार, पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र, ग्राम पंचायत सचिव विनय सिंह, ग्राम प्रधान तेजपाल चौधरी व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।




