उत्तर प्रदेशकुशीनगर
पत्रकार को पितृशोक

कुशीनगर/बोदरवार। पत्रकार राकेश शर्मा के पिता जवाहरलाल शर्मा उम्र 85 वर्ष का रविवार रात 11ः30 बजे आकस्मिक निधन हो गया 85 वर्षीय जवाहर लाल शर्मा विद्युत पावर कारपोरेशन उत्तर प्रदेश लखनऊ में कार्यरत थे ।जो 2 004 में सेवा निवृत्त हो गये थे। जवाहर लाल शर्मा अपने पीछे पत्नी मीरा देवी उम्र 58 वर्ष,दो पुत्र राजीव शर्मा उम्र 48 वर्ष, राकेश शर्मा उम्र 45 वर्ष, पुत्री आरती शर्मा, पूनम शर्मा, बन्दना शर्मा तीन नाती अनूप प्रताप, अरुण शर्मा, वरुण, नतिनी एकता शर्मा को छोड़ गये है ।इनके निधन से परिजनों तथा शुभ चिन्तकों में शोक की लहर दौंड़ गई है। कप्तानगंज गण्डक नदी स्थित राम जानकी घाट पर दोपहर बाद मृतक के बडे पुत्र राजीव शर्मा ने मुखाग्नि दी।




