गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बरांव शरीफ उर्स में रिजवान बिल्डर ने जायरीनों के लिए पानी व अन्य सुविधाओं की किया व्यवस्था

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के बरांव शरीफ उर्से हुजूर शोएबुल औलिया के मौके पर मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और आर0के0 इन्फ्रा बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के प्रबन्धक रिजवान बिल्डर ने ज़ायरीन का इस्तकबाल किया और पानी व दूसरी सुविधाओं की व्यवस्था की। खानकाहे फैजुर्रसूल बरांव शरीफ में सूफी व इस्लामिक धर्मगुरु के मजारे मोकद्दस पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक के साथ चादर चढ़ाया और दुआएं मांगी। इस उर्स में देश के कोने-कोने से उनके मानने वाले लोगों ने अपनी हाजिरी दिया। बरसात का मौसम तथा उमस के बावजूद भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं था। रिजवान बिल्डर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह उर्स बहुत ही जोश-खरोश के साथ मनाया जाता है और यहां पर ज़ायरीन बहुत ही ज्यादा तादाद में आते हैं। हमारी कोशिश होती है कि आये हुए तमाम ज़ायरीन को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। रिजवान बिल्डर ने यह भी बताया की इस उर्स में आलमे इस्लाम के लिए खासकर मुल्के अजीज हिन्दुस्तान के लिए अमनों शान्ति की दुआ मांगी गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!