गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्कूल चौम्पियन शिप का हुआ आयोजन

सिद्धार्थ नगर। सदर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशभौना के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशभौना में स्प्रेन्डिंग हैप्पीनेस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा स्कूल चौम्पियन शिप का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के छात्रों द्वारा टीम बनाकर विभिन्न माडल जिसमें पवन चक्की , पर्यावरण संरक्षण,किचन गार्डन,वन अभ्यारण,रिसाइकल रिव्यूज,जल संरक्षण बच्चों द्वारा बनाया गया।जिसे देख लोग गदगद हो गए।इस अवसर पर पर्यवेक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित बच्चों के प्रदर्शनी का भूरी भूरी प्रसंशा की।साथ ही साथ बच्चों के प्रगति करने की शुभकामनाएं दी।जिसमें सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाये गए टीम को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जिसमें गोल्डमेडल,सिल्वर मेडल, काँस्य मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था एस एच आई एफ के मनीष श्रीवास्तव एवं ग्राम प्रधान चन्द्रमणि यादव द्वारा चयनित किये गए बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार गुप्त, सहायक अध्यापक प्रियंका यादव, नेहा पांडेय, रामराज,नन्दराम यादव, ज्ञानमती,मीना देवी, महविश,राम उजागिर यादव, रामहित,नन्दनी,किसलावती, गुड़िया,मंगरी,स्वामीनाथ,बराती, ऋतुराज आदि लोग उपस्थित रहकर बच्चों का हौसला अफजाई किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!