गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम है आवश्यक:विनय वर्मा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बढ़नी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पकडिहवा में ग्राम निधि व मनरेगा कन्वर्जेंस से निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं ओपन जिम का उदघाटन समारोह सोमवार को हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने फीता काटकर स्टेडियम का विधिवत उदघाटन किया। समारोह में स्थानीय युवाओं और गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। विधायक विनय वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे स्टेडियम आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा खेल प्रदर्शन भी किया गया। इसी क्रम में विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत बेलहसा सिकरी में ग्राम निधि व मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत निर्मित सिद्धार्थ स्पोर्ट्स स्टेडियम के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पाण्डेय की उपस्थिति में फीता काटकर स्टेडियम का विधिवत उदघाटन किया। कार्यक्रम समारोह में स्थानीय युवाओं और गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश भर में ऐसे पार्क और ओपन जिम बनाये जा रहे हैं, ताकि बच्चों को खेलने और युवाओं व बुजुर्गों को व्यायाम की उचित सुविधा मिल सकें। ऐसी योजनाएं शोहरतगढ़ क्षेत्र के चौमुखी विकास को गति देंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए वे सदैव तत्पर हैं और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही हमारा संकल्प है। ब्लॉक प्रमुख सुर्यमती पाण्डेय ने भी क्षेत्रीय विकास और युवा सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा खेल प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान जैसराम, सचिव विजय साहनी, रोजगार सेवक आज्ञाराम, कामरान प्रधान परसा, रोजगार सेवक निसार अहमद, सचिव जावेद अहमद, शोभित पाण्डेय, अंश, राकेश पाण्डेय के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!