गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर। सोमवार को एसबीआई आरसेटी में तेरह दिवसीय कृषि उद्यमी एग्रीजंक्शन का शुभारंभ उप कृषि निदेशक राजेश कुमार और जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उप कृषि निदेशक ने युवा कृषि उद्यमी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजना के अंतर्गत कृषि उद्यमी के लिए प्रोत्साहन का कार्य और रोजगार के लिए अच्छी योजना है इससे खुद कृषि उद्यमी कृषि दुकान खोल सकेंगे और कृषि विभाग के द्वारा सहयोग किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने कृषि उद्यमी ने प्रशिक्षणार्थियों के भविष्य के लिए उज्जवल शुभकामना दिया। प्रशिक्षण के शुभारंभ के दौरान एसबीआई आरसेटी के निदेशक भावना जायसवाल,यशवंत सिंह बघेल ,आलोक सिंह ,सुनील यादव एवं रामराज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!