गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

5.095 किग्रा चांदी व 57.14 ग्राम सोना के साथ गिरफ्तार

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। इण्डो-नेपाल बॉर्डर खुनुवां पर भारत से नेपाल राष्ट्र की तरफ जाते समय एसएसबी टीम द्वारा वाहन संख्या डीएल 1सी एएच 3827 अर्टिगा कार की तलाशी समय लगभग 07ः40 बजे लेने पर कार के अन्दर रखा बैग में सफेद धातु व पीली धातु को कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिस पर बैग मलिक नारायण प्रसाद घिमिरे (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र त्रिलोचन राम घिमिरे निवासी वार्ड नम्बर 5 सैना मैंना नगर पालिका थाना शालझंडी जनपद रूपनदेही राष्ट्र नेपाल को हिरासत में लेकर एसएसबी कैम्प खुनुवां व स्थानीय पुलिस चौकी द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान बैग से बरामद सफेद धातु का वजन कराया गया तो उसका वजन लगभग 5 किलो 95 ग्राम जो चांदी का होना बताया जा रहा है तथा पीली धातु का वजन 57.14 ग्राम पाया गया तथा नारायण प्रसाद उपरोक्त के पास से ₹500 की कुल 759 नोट तथा ₹200 के कुल 04 नोट कुल 3 लाख 80 हजार 300 रुपए नगद बरामद हुआ। वाहन स्वामी श्री राज शर्मा पुत्र गुणा निधि शर्मा निवासी जे-22 सेक्टर लाजपत नगर 04 नई दिल्ली के निवासी थे, जो नई दिल्ली से अपनी बहन के घर बुटवल के लिए दिनांक 21.10.2025 को अपनी उपरोक्त वाहन से अपने 05 अन्य साथियों क्रमशः (1)-बसन्त कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी सी-12 लोहिया नगर गाजियाबाद (2)- ईश्वरी प्रसाद शर्मा पुत्र ठुन्डी राम शर्मा निवासी -197 महेन्द्र एन्क्लेव गाजियाबाद, (3)-पदम बहादुर वीक पुत्र गोरख बहादुर वीक निवासी सेक्टर 55 गुड़गांव हरियाणा , (4)-पदम बहादुर की पत्नी (5)-कृष्णा राय माझी पुत्र स्वर्गीय पीत बहादुर माझी निवासी फेस 03 कोसला नई दिल्ली के साथ बुटवल राष्ट्र नेपाल के लिए निकले थे। नारायण प्रसाद घिमिरे जो वाहन मालिक राज शर्मा से नई दिल्ली में लिफ्ट मांग कर बैठ गया था। नारायण प्रसाद घिमिरे नई दिल्ली में कबाड़ी का कारोबार करता था, बताया जा रहा है। एसएसबी टीम द्वारा फर्द तैयार की जा रही है। थाने से दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। अन्य कोई उल्लेखनीय तथ्य प्रकाश नहीं आया है, प्रकरण दृष्टिगत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!