गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी ने उत्तमा गैस सर्विस का किया निरीक्षण, पारदर्शी व सुरक्षित गैस वितरण के दिए निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।जनपद में आमजन को गैस आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने नौगढ़ स्थित उत्तमा गैस सर्विस का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने गैस सिलेंडरों के भंडारण स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की भी जांच की।जिलाधिकारी ने एजेंसी में उपभोक्ताओं के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, शिकायत पंजी व वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।उन्होंने गैस वितरण से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की और बुकिंग, डिलीवरी व स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!