गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: राज्यमंत्रीयों ने सनई चौराहा से पंचमोहनी सम्पर्क मार्ग का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल, तथा राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उ0प्र0 सरकार सतीश चन्द्र शर्मा, द्वारा सनई चौराहा से पंचमोहनी सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क को खुदवाकर देखा गया। मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कार्य सही पाया गया। मा0 मंत्री द्वारा संबधित अधिकारियों की प्रंशसा की गयी।

इसके पश्चात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल, तथा मा0 राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उ0प्र0 सरकार सतीश चन्द्र शर्मा, द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत विकास खण्ड उसका बाजार के ग्राम पंचायत विनयका में निर्माणाधीन पाइप पेय जल योजना का निरीक्षण किया गया। मा0 मंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button