गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मौनी अमावस्या पर लगने वाले मेले में भव्य राम राम दंगल का आयोजन आज

देश विदेश के मशहूर पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में सोमवार को धर्म रक्षा मंच की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने राप्ती नदी तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर लगने वाले मेले में कुश्ती दंगल की तैयारी में जुटे जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही रविवार को परशुराम वाटिका में बने दंगल स्थल पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम डा संजीव दीक्षित, तहसीलदार रविकुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी आदि के साथ भगवा ध्वज व अखाड़े का विधि विधान पूजन करवाया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मौनी अमावस्या के अवसर पर राप्ती नदी तट पर लगने वाले मेले में दिनांक 28 व 29 जनवरी को दो दिवसीय राम राम कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया हैं, जिसमें देश विदेश के मशहूर पहलवान सम्मलित होंगे और अपने दांव-पेच के कौशल से अपना दम-ख़म दिखाएंगे। उन्होंने आयोजक मंडल के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस बार दंगल में बहुत सारे मशहूर पहलवानों का आगमन हो रहा है, वही स्थानीय पहलवानों को भी मौका दिया जाएगा। इस दौरान लवकुश ओझा, चन्द्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक तिलक साहू उर्फ तिलक बाबा, शैलेश सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, शत्रुहन सोनी, हरीश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, राजन अग्रहरि, हरीशंकर मिश्रा, अजय अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, शिवरतन अग्रहरि, रमेश गुप्ता, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, अजय अग्रहरि रमन सिंह, बब्बू पाठक, राजन सिंह आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!