जनजाति की महिलाओं को हुनरमंद बना रही है संस्था

बलरामपुर/पचपेड़वा। इंडिया संस्था देश के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण, जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा, स्वयं सहायता समूह इत्यादि के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है, इसी कड़ी में संस्था बलरामपुर जिले के पचपेड़वा ब्लॉक में अलग- अलग गांवों से 15 जरूरतमंद महिलाओं का चयन किया है और उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से चयनित महिलाओं के लिए नौ दिवसीय आवासीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 19 से 27 फरवरी तक भुसहर ऊंचवा गाँव, ब्लॉक-पचपेड़वा में किया जा रहा है, इस प्रशिक्षण के लिए ज्यादातर महिला का चयन थारू जनजाति से किया गया है क्योंकि यह जनजाति समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए अभी भी संघर्ष कर रही है, इस प्रशिक्षण में महिला को सिलाई की टिप्स, टाक, कच्ची सिलाई, तुरपाई, हाथ से पिको, सिलाई मशीन की जानकारी, सिलाई स्कूल संचालन के हुनर सिखाए जायेगें, प्रशिक्षण के पश्चात् सभी महिला को अपने गाँव में सिलाई स्कूल खोलने के लिए जरुरी उपकरण जैसे एक सिलाई मशीन, प्रशिक्षण पुस्तिका, प्रमाण पत्र, बोर्ड इत्यादि भी दिया जाएगा। संस्था इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं विशेषरूप से थारू जनजाति की महिला को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की राह पर अग्रसर होने का अवसर प्रदान कर रही है । इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव श्री संजय मिश्रा, ब्लॉक पर्यवेक्षक महमूद अली, ग्राम प्रधान धनीराम सेन, ग्राम प्रधान मुसहर पुरई मेहनकी, पारस इंडिया संस्था के स्टाफ, उषा सिलाई स्कूल के मास्टर ट्रेनर, टेक्नीशियन और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संस्था के समन्वयक मनीष कुमार ने बताया कि देश के समग्र विकास के लिए ग्रामीण महिलाओं को रोजगारोन्न्मुखी शिक्षण-प्रशिक्षण देना अति आवश्यक है ताकि विकसित राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सनिश्चित की जा सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए संस्था उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जिससे महिला सिलाई का हुनर सीख कर अपने दृ अपने समुदाय में सिलाई स्कूल का संचालन कर वित्तीय रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बन सके और समुदाय की अन्य महिला और लड़कियों को सिलाई का हुनर सीखा सके। अन्य प्रदेशों में भी सेकड़ों की संख्या में महिला संस्था द्वारा संचालित सिलाई स्कूल कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भरता के पैमाने पर एक आदर्श महिला के रूप में अपने समुदाय में कार्य कर रही है। संस्था वर्तमान समय में देश के सात राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर जरूरतमंद समुदाय के लोगों को शिक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है। संस्था बलरामपुर जिले के पचपेड़वा ब्लॉक के थारू बाहुल्य समुदाय भुसहर ऊंचवा और सेमरहवा गाँव में पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कर रही है।



