गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल से भागे 22 कैदी उ0प्र0 बॉर्डर के पर हुए गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश से लगे नेपाल बॉर्डर पर अब शान्ति हैं। एसएसबी और पुलिस की टीमें लगातार नजर रखी हुई हैं। सीमा पर दिन-रात गश्त चल रही है। नेपाल की जेलों से भागे 22 कैदियों को एसएसबी ने उ0प्र0 बॉर्डर से पकड़ा है। बॉर्डर के भी चेकपोस्ट पर सामान लदे ट्रकों की लम्बी लाइन लगी है। एसएसबी और पुलिस की कोशिश है कि नेपाल में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द वहां से निकाला जायें। लखीमपुर खीरी जिले से लगे नेपाल के धनगढ़ी शहर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने के कारण वाहनों की लम्बी लाइनें लगी है। फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने नेपाल की स्थिति पर कहा कि हमारे जनपद अयोध्या के 8-10 लोग वहां पर गये थे जो कि फंसे हुए हैं। जैसे हमें जानकारी मिली हमने पीएम को पत्र लिखा और गृह मंत्री से मैं आज बात करूंगा। मुझे उम्मीद है कि लोगों को निश्चित तौर से राहत मिलेगी। मैं उनके परिवारजनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं और निश्चित तौर से 2-3 दिन में आपके जो परिवार के लोग वहां पर फंसे हैं हम उन्हें लाने में सहायक होंगे। उ0प्र0 के सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर पर शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। लखीमपुर, महराजगंज और बहराइच में बॉर्डर सील होने की वजह से भारत के 500 से ज्यादा ट्रक ड्राइवर नेपाल के हिस्से में फंस गये हैं। उन्हें डर सता रहा कि हिंसा में उनके ट्रक न फूंक दिये जायें। बदायूं के 24 लोग नेपाल के काठमांडू में फंसे हैं। सभी होटल में रुके हैं। वीडियो जारी कर पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद मांगी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!