गोरक्षा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है – राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविन्द शेंडे

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्ष प्रान्त की विभागीय बैठक रविवार को सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थिति जेपीएस ग्राण्ड पैलेस में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविन्द शेंडे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोरक्षा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण समाज की एक गम्भीर समस्या बन चुकी है, जिसे रोकने के लिए संगठन स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर समाज में एकता, सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करें तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए निरन्तर सक्रिय रहें। संगठन के सभी आयामों का संगठन खड़ा कर संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में युवा शक्तियों को भटकाने और बर्बाद करने का षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन कुछ ताकतें उन्हें गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे भ्रमित न हों और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि परिवारों और शिक्षकों को भी युवाओं के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। गोरक्ष प्रान्त के संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि हिन्दू संस्कृति का विकास और संवर्धन भारतीय समाज की जड़ों से जुड़ा हुआ है और यह संस्कृति हजारों वर्षों से निरन्तर विकसित होती आ रही है। हिन्दू संस्कृति केवल एक धर्म ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक व्यापक शैली है। वर्तमान समय में, भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार और संवर्धन के लिए विश्व हिन्दू परिषद सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। हिन्दू संस्कृति का विकास एवं संवर्धन भारतीय इतिहास, धर्म, कला और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से होता रहा है और यह संस्कृति आज भी भारत की पहचान और उसकी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा बनी हुई है। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सेवा कार्यों और नवयुवकों की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रान्त मंत्री नागेन्द्र सिंह, जिले के पालक व प्रान्त सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव, प्रान्त उपाध्यक्ष महादेव प्रसाद, प्रान्त प्रसार प्रमुख सुधाकर त्रिपाठी, विभाग संयोजक अजय कुमार, जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, जिला मंत्री शिवा जी, बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख सन्दीप मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, जिला सह मंत्री जय प्रकाश, उमेश सिंह, सेवा प्रमुख प्रेम चन्द्र मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शर्मिला, मातृ संयोजिका प्रमिला मिश्रा, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका कनक, जिला संस्कार प्रमुख रजनीश उपाध्याय, सचमुच त्रिपाठी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख आशीष सिंह सहित सिद्धार्थनगर, बांसी, नौतनवां, महराजगंज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




