गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत बेलवालगुनही में मनरेगा घोटाले की बड़ी साजिश

दैनिक बुद्ध का संदेश/सुषमा मिश्रा
खेसरहा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड खेसरहा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलवालगुनही में मनरेगा घोटाले की बड़ी साजिश उजागर हुई है। ग्राम पंचायत बेलवालगुनहीं में फर्जी हाजिरी लगाकर जिम्मेदार धन हड़पने की तैयारी में हैं, जिसको लेकर मनरेगा की कार्य परियोजनाओं में भारी अनियमितता हो रही है।आपको बता दें 6 मस्टर रोल में 51 मजदूरों की फर्जी एन्ट्री की जा रही है। ग्राम पंचायत बेलवालगुनहीं में कार्य कोड 3151013012/।ट/958486255824168233 कार्य का नाम बेलवालगुनाही में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य 4 मास्टर रॉल 35 मजदूर कार्य कराया जा रहा है । और दूसरा कार्य खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय के उत्तर साइड अस्थल पर इंटरलॉकिंग कार्य में 2 मास्टर रोल में 16 मजदूर काम कर रहे है जिसमें उन्हीं मजदूरों का फोटो बार बार अपलोड किया जा रहा है। एक ही मजदूर कहां-कहां पर काम कर रहा है एक मजदूर का फोटो बार-बार क्यों लगाया जा रहा है 51 मजदूर कागज में दिखाई जा रहे हैं लेकिन यानि फोटो से चेहरा मिलाया जाए तो बार-बार जगह पर फोटो अपलोड एक ही लोग का हुआ है। ग्राम पंचायत बेलवालगुनाही के ग्राम सचिव , तकनीकी सहायक व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी भुगतान निकालने में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!