गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीड़ित को दबंगों ने मिलकर लाठी डण्डे व लात-घुसों से जमकर पीटा

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दबंगो पर कार्रवाई करने की मांग

झकहिया/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र इटवा के परसा बुजुर्ग निवासी पीड़ित को दबंगों ने मिलकर लाठी डण्डे व लात-घुसों से जमकर पीटा, जिसको लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दबंगो पर कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि पीड़ित श्याम कुमार अग्रहरि निवासी परसा बुजुर्ग थाना इटवा घरेलू सामान लेकर इटवा से वापस जा रहे सोननगर देशी शराब ठेके के पास रोककर दबंगों (खानकोट निवासी अर्जुन, सर्वजीत, विनय) ने जमकर पिटाई किया। वहीं पीड़ित ने दबंगों द्वारा मिलकर लाठी डण्डे व लात-घुसों से जमकर पीटने से गम्भीर चोटें आने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपने पास रखे ₹2000/- व मोटरसाइकिल की चाभी छीनने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों ने उक्त घटना सोमवार रात करीब 8ः30 बजे का बताया जा रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोग अपराधिक प्रवृत्ति के है, जिन पर पहले से ही आपराधिक मुकदमे दर्ज है, हमें इनसे जान का खतरा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!