गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बांसी तहसील में विकास कार्यों की लगी प्रदर्शनी

बांसी/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर जनपद के विकास कार्यों के प्रदर्शनी का आयोजन तहसील बांसी परिसर में किया गया। जिसमें कृषि, वन ,शिक्षा, बाल विकास विभाग, नगर विकास समेत समस्त विभागों की प्रदर्शनी के माध्यम से विभागीय जानकारी प्रदान की गई। उक्त अवसर पर गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),शशांक शेखर राय उप जिलाधिकारी बांसी, प्रत्यूष कुमार श्रीवास्तव तहसीलदार बांसी, शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी, नीलम वर्मा बाल विकास विभाग बांसी समेत तमाम अधिकारियों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि विकास प्रदर्शनी के आयोजन से उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ सामान्य जनमानस को प्राप्त हो रही है।आज उत्तर प्रदेश सरकार अपने विकास उपलब्धियां के बल पर रचनात्मक कार्य कर रही है। हम सभी को सरकार के विकास योजनाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर लाभ प्राप्त करते हुए इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए। जिससे विकास का लाभ तृणमूल स्तर पर भी पहुंचाया जा सके ।उक्त अवसर पर वन विभाग की प्रदर्शनी में तमाम प्रजातियों के पौधे व पंपलेट, पोस्टर के माध्यम से विविध जनोपयोगी जानकारी प्रदान की गई। बाल विकास विभाग बांसी नीलम वर्मा सहित क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका का सराहनीय योगदान रहा। जिसमें वन दरोगा राज कपूर ,सहायक जगदीश,सिद्धार्थ शंकर,अभय, वीरेंद्र तथा अन्य वन विभाग के स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!