गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

वी.बी-जी राम जी योजना में मनरेगा मेटों ने मुख्यमंत्री, विधायकों को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। शुक्रवार को मनरेगा महिला मेटांें ने अधिकारों को लेकर सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक दूधराम, कविन्द्र चौधरी अतुल के साथ ही जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश के नेतृत्व में 4 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। मांग किया कि वी.बी-जी राम जी योजना में मनरेगा मेट को प्रति माह सम्मानजनक वेतन दिया जाय। ज्ञापन में बी-जी राम जी योजना में मनरेगा मेट को प्रति माह वेतन दिये जाने, प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत के सार्वजनिक कार्यों में 365 दिन कार्य सुनिश्चित किये जाने, मनरेगा श्रमिक डिमांड पत्र में मनरेगा मेट हस्ताक्षर अनिवार्य किये जाने और 20 श्रमिको का लगा प्रतिबन्ध हटाये जाने, एक्टिव मनरेगा मेट को मोबाईल, एवं सिम कार्ड अनलिमिटेड डाटा प्रदान दिये जाने जिससे हाजरी भरने में परेशानिया न हो आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश ने कहा कि वी.बी-जी राम जी योजना में मनरेगा मेट घोर उपेक्षा के शिकार हैं। इन्हें पर्याप्त अवसर और अधिकार दिये जाय। ज्ञापन देने के दौरान सत्यभामा, मीरा देवी, इसरावती, सरोज शर्मा, निर्मला देवी, सुमन, वंदना, गीता वर्मा, रीना वर्मा, रेखा देवी, सत्यवती, निर्मला, रीता देवी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!