गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाबा साहब की जयन्ती से पूर्व उनके प्रतिमा की साफ-सफाई कर किया माल्यार्पण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आगामी 14 अप्रैल 2025 को सुप्रसिद्ध विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के पूर्व साप्ताहिक स्वाभिमान-स्वमान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनौरा में वरिष्ठ सपा नेता/पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने बाबा साहब के प्रतिमा की साफ-सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया। कार्यक्रम में राममिलन भारती, हरिनरायन यादव, रामू यादव, पूर्व बीडीसी सुडडू, साउल्लाह, विजय, विनय, मनोज सेठ, पप्पू सिंह उर्फ काका, विष्णु उमर समेत तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!