हर्षाेल्लास के साथ सनातन धर्म सभा द्वारा मनाया गया 75वां दशहरा महोत्सव
बुराई पर अच्छाई की हुई जीत श्रीराम के अग्निबाण से हुआ रावण के पुतले का दहन

बलरामपुर। जनपद में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा का त्योहार बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को सनातन धर्म सभा द्वारा 75वां दशहरा महोत्सव बड़ा परेड ग्राउंड में मनाया गया। जिसमे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू का विशेष रूप से मंच व परेड सजावट के साथ आतिशबाजी की व्यवस्था की गई। मेले में बच्चे उत्साहित नजर आएं। उधर, नगर के सिटी पैलेस रोड से भगवान श्रीराम सहित वानर सेना की शोभायात्रा निकाली गई। जो बड़ा पुल, चौक, सब्जी, सराय फाटक, वीर विनय चौराहा, पीपल तिराहे से होते हुए बड़ा परेड ग्राउंड पहुँची। जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्योति राय, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, एसडीएम सदर हेमंत गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव ने भगवान राम का तिलक लगाकर स्वागत किया। माल्यार्पण कर आरती उतरी। उसके बाद बड़ा परेड ग्राउंड में दशहरा पर राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। देखते ही देखते राम के अग्निबाण से लंकापति रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाद के पुतले का अहम धू-धूकर जलने लगा। रावण वध होते ही पूरा परेड ग्राउंड जय श्रीराम के नारों से गूंजायमान हो उठा। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहे। आए हुए अतिथियों का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु व सनातन धर्म सभा के महामंत्री संजय शर्मा ने माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। सनातन धर्म सभा के महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव पिछले 75 वर्षों से मनाया जा रहा है, जिसमें बलरामपुर राज परिवार, सनातन धर्म सभा, रामलीला समिति, शिवनाथ कला मंडल एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर का विशेष सहयोग रहता है, उन्होंने बताया कि इस बार समिति के संरक्षक महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सके उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भेजी है। दशहरा महोत्सव देखने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसे देखने आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहता है, इस दौरान दशहरा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोमती प्रसाद त्रिपाठी, मंगल प्रसाद, रघुनाथ शुक्ला, प्रीतपाल सिंह, डॉ विशाल मिश्रा, डीपी सिंह, संजय शुक्ला, सुनील कसेरा, अविनाश मिश्रा, डॉ तुलसीष दुबे, अमर नाथ शुक्ला, लड्डू सिंह, गौरव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



