गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरामपुर

रामपुर : तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
मिलक/रामपुर। जलिफ नगला निवासी दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत । गांव में स्थित तालाब में पांच किशोर नहाने गए थे वहीं तीन किशोर सकुशल तालाब के बाहर निकल आये। दो युवकों के तालाब में डूबने से परिवारों में कोहराम मच गया।सूचना पर तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा दोनों युवकों की खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे तक स्थानीय गोताखोरों द्वारा दोनों को खोजा गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। जलिफ नगला गांव निवासी अयान पुत्र इरशाद उम्र करीब 18 बर्ष,राजा पुत्र बब्बू मास्टर उम्र करीब 19, सैफ पुत्र कदीर अहमद उम्र करीब 17,उस्मान पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 16,फैज पुत्र शमशाद उम्र करीब 17 बर्ष सोमवार को दोपहर करीब दो बजे गांव में स्थित सरकारी तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय अयान व राजा गहरे पानी मे डूब गए।बाकी सैफ,फैज व उस्मान अपने आपको डूबता देख तालाब से बाहर निकलने में सफल रहे। सूचना पर एसडीम राजेश कुमार,सीओ आरएस परिहार,कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तालाब में खोजबीन शुरू करवा दी।

करीब ढाई घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ढूंढ लिया और तालाब से बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनो को मिलक के सरकारी अस्पताल भेजा गया।जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनो युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तालाब की चारदीवारी न होने पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश जालिफ नगला के सरकारी तालाब में डूब कर हुई दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि सरकारी तालाब को खुदवा कर उसकी मिट्टी बेच दी गयी। खुदान से तालाब में करीब 25 से 30 फिट गहरे गड्ढे हो चुके हैं।तालाब की चारदीवारी नहीं कराई गयी। यदि तालाब नहीं खुदवाया गया होता और चारदीवारी करवा दी गयी होती तो दोनों युवकों की जान नहीं जाती। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!