गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कशिश एकता पब्लिक स्कूल कोट बाजार में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

पयागपुर/बहराइच। जिले के पयागपुर स्थित कोट बाजार में कशिश एकता पब्लिक स्कूल द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दरगाह शरीफ के अध्यक्ष बकाउल्ला के द्वारा फीता काटकर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक युसूफ हुसैन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिसमें पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक, कव्वाली, वृद्धा आश्रम पर भी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया साथ ही साथ होली गीत, डांडिया आदि कार्यक्रमों को बच्चों ने बड़े तन्मय के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आए हुई अतिथि और अभिभावक गण तथा स्कूल के अध्यापकों ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद यूसुफ हुसैन, साजिया हबीब (प्रधानाचार्या) राम जी, सरिता, मन हाल, रवींद्र पाल, अनुराग कश्यप ,समरीन, नसरीन सहित क्षेत्र के संभ्रांत गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!