शोहरतगढ़ कस्बे में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। महान सम्राट अशोक विजय धम्म् दशमी के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा तहसील इकाई शोहरतगढ़ के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नंबर 2 अटल नगर छतहरा ढाबा से शुरु होकर गड़ाकुल तिरंगा चौराहा होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ के रास्ते पुलिस बूथ होते हुए डोईया चौराहा से होकर फौजी ढ़ाबा तक शोभायात्रा निकाल कर पूरे शोहरतगढ़ कस्बे में भ्रमण करते हुए लोगों को सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी को लेकर जागरूक करने का कार्य किया गया। यह कार्यक्रम बौद्ध अनुयायियों के द्वारा आयोजित किया था जिसमें भारी संख्या में बौद्ध अनुयायी शामिल हुए और भगवान् बुद्ध, सम्राट अशोक, बाबा साहेब समेत विभिन्न महापुरुषों की झांकी निकाला गया। लोगों ने शोभा यात्रा कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव मय टीम व पुलिस प्रशासन के लोग भी जगह- जगह पर डटे रहे। शोभा यात्रा में शामिल बौद्ध अनुयायियों ने सम्राट अशोक अमर रहें, तथागत बुद्ध की करूणा हो, बाबा साहब अमर रहें इत्यादि गगन भेदी नारे लगाया गया वहीं इस पूरे कार्यक्रम को लेकर भारतीय बौद्ध महासभा तहसील इकाई शोहरतगढ़ के अनुयायी अध्यक्ष श्रद्धेय मातादीन बौद्ध व कोषाध्यक्ष बृजेश भारती व चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू ने कहा कि इतिहास में कलिंग का युद्ध जीतने के बाद सम्राट अशोक के जीवन में एक नया मोड़ आया और उनका ह्रदय परिवर्तन हो गया और वो हमेशा के लिए युद्ध न करने की प्रतिज्ञा कर बौद्ध धम्म् की दीक्षा लेकर पूरे भारत में प्रचार,प्रसार कराया। आज ही के दिन बाबा साहब ने भी बौद्ध धम्म् की दीक्षा ली थी इस लिए यह दिन समाज के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है।पुलिस बूथ व अग्रवाल मेडिकल स्टोर के पास नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए महान सम्राट अशोक व बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।शोभायात्रा के दौरान भारतीय बौद्ध महासभा तहसील इकाई शोहरतगढ़ के अध्यक्ष श्रद्धेय मातादीन बौद्ध, उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल भारती, कोषाध्यक्ष बृजेश भारती महासचिव सर्वजीत भारती,विधिक सलाहकर एडवोकेट अरविंद कन्नौजिया, ओमप्रकाश, चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू, जोखू प्रसाद, रामधनी गौतम, परमात्मा राव, गोपाल प्रसाद फौजी, शिवपूजन यादव, चयन बहादुर,ओमप्रकाश कन्नौजिया, श्याम प्रकाश, देवेंद्र कुमार, जयराम, धर्मवीर भारती, श्यामबहादुर, विपिन भारती,जय राम, श्याम बहादुर, राकेश राज, आशीष राव, मनोज कुमार, सूरज, राजेश, राजन, मोहन, श्यामू आदि लोग मौजूद रहें।




