गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को मिला प्रशिक्षण

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत घरूवार (डढउल) में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने प्राकृतिक खेती के महत्व, विधियों और लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विभाग से सहायक तकनीकी अधिकारी कृष्णवीर सिंह मौजूद रहे। रामसेवक यादव और शुशील कुमार ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खाद के बारें में बताया। जीवामृत, बीजामृत और मृदा स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। साथ ही रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के बारें में भी अवगत कराया।प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रमुख किसानों में घनश्याम कनौजिया शामिल थे। छेदी यादव, विन्ध्वासिनी पाण्डेय, पिंकी शर्मा और सुनीता यादव सहित अन्य किसानों ने भी हिस्सा लिया। सभी किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने की इच्छा जताई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस कार्यक्रम का लक्ष्य रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!