उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
घर में घुस कर किशोरी का अपहरण करने का लगाया आरोप

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र चिल्हियां के एक गांव में घर में घुस कर दो युवकों ने चाकू के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया है। ऐसा आरोप किशोरी की मां ने थाने पर तहरीर देकर लगाया है। किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बर्डपुर वार्ड दो बसन्तपुर निवासी युवक अपने एक सहयोगी के साथ मंगलवार की रात 11 बजे उनके घर आया और चाकू दिखा कर उनकी लड़की को उठा ले गया। जब वह शोर मचाई तो उसे बचाने के लिए दौड़ी। तब दोनों आरोपितों ने उसे भी मारा पीटा। इससे मेरे पैर में काफी चोट आई है। सुबह जब वह आरोपित के घर पहुंची तो उसने मुझे गाली देकर मारने पीटने दौड़ा। किसी तरह वह जान बचा कर वहां से भाग आई। इस सम्बन्ध में चिल्हियां थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि तहरीर मिली है। सत्यता की जांच की जा रही है।




