अनुचित दबाव बनाने के लिए लोगों ने की थी शिकायत: ऋषभ सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के परसा निवासी लेखपाल पति ऋषभ सिंह ने बीते दिनों एसडीएम समेत उच्च अधिकारियों को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पत्राचार करते हुए लिखा कि हम प्रार्थी के विरूद्ध एक शिकायती प्रार्थना पत्र ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी विकास खण्ड शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर के संजय पाण्डेय, गंगाराम, गिरजेश कुमार व बीरेन्द्र आदि लोगों के द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया है। उपरोक्त लोगों के द्वारा दिया गया शिकायती प्रार्थना पत्र मनगढ़न्त एवं झूठा है, जो हम प्रार्थी को हैरान व परेशान करने के नियत से दिया गया है। प्रार्थी की पत्नी श्रीमती संध्या पाण्डेय वर्तमान में ग्राम महली एवं मदरहना उर्फ रामनगर तप्पा बंजरहा की महिला लेखपाल है। इसलिए उन्हे अपने साथ लेकर जाना पड़ता है। उपरोक्त लोगों द्वारा लेखपाल से गलत कार्य कराये जाने के लिए दबाव दिया जाता है, जिसकों करने के लिए लेखपाल द्वारा मना कर दिया जाता हैै। जिस कारण हम प्रार्थी के विरूद्ध झूठी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। हम प्रार्थी एवं लेखपाल द्वारा किसी भी प्रकार का रूपया कभी किसी कास्तकार से नहीं मांगा गया है। हम प्रार्थी की पत्नी से गलत कार्य नहीं करा पाने की दशा में हम प्रार्थी के ऊपर झूठी शिकायती प्रार्थना पत्र उक्त लोगों के द्वारा दिया गया है। मौके पर कई लोगों का बयान एवं हस्ताक्षर भी लिया गया है, जो इस बात की गवाही है, कि शिकायती प्रार्थना पत्र झूठा है। मौके पर आवास पाने वाले व्यक्तियों का भी बयान लिया गया है, जो संलग्न है। ऐसी परिस्थिति में उपरोक्त प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुये एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर शिकायती प्रार्थना पत्र निरस्त किया जाना न्याय संगत है। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है कि उक्त प्रार्थना का अवलोकन करते हुए संलग्न साक्ष्य के आधार पर संजय पाण्डेय आदि द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र को निरस्त करने का अनुरोध किया है।




