उत्तर प्रदेशश्रावस्ती
पोखरे में डूबकर एक युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

श्रावस्ती। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत बनगई बाजार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 40 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चंद्र भूषण शर्मा, निवासी बनगई बाजार, बुधवार की रात शराब के नशे में था। सुबह स्थानीय लोगों ने पोखरे में उसका शव तैरता देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला नशे की हालत में तालाब में गिरकर डूबने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।




