उत्तर प्रदेशबहराइच
आईजीआरएस के मामलों में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अधिकारी ने एक कर्मचारी को किया निलंबित और दूसरे कर्मचारियों का रोका वेतन

बहराइच। मुख्यमंत्री पोर्टल पर समस्या को लेकर शहर के लोगों की शिकायत को देखते हुए बहराइच की नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी ने आईजीआरएस के मामलों में लापरवाही करने पर एक कर्मचारी को निलंबित और दूसरे कर्मचारी का वेतन रोक दिया। यहां पर सबसे बड़ी बात यह जानकारी में आयी है कि नगर पालिका परिषद बहराइच के कर्मचारी आईजीआरस पोर्टल पर हुए शिकायत की जानकारी ईओ प्रमिता सिंह को अंतिम समय पर देते हैं जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है। इसको देखते हुए नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह ने नाराजगी जताते हुए इसे शिथिल कार्य बताया और कार्य में लापरवाही के चलते टीकाकरणकर्ता राम जी तिवारी को निलंबित कर दिया तथा आरआई संजय कुमार और सुपरवाइजर सुभाष का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।




