गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तय रूट के अनुसार ही निकलेगी होली की शोभायात्रा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। होली के दिन शुक्रवार को थाना के रजिस्टर में दर्ज रूट के अनुसार ही होली की शोभायात्रा निकलेगी। नई परम्परा की शुरुआत नहीं होने दी जायेगी। उक्त बातें उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मन्दिर कमेटी व हिन्दू समुदाय के मतानुसार होली शुक्रवार को मनाई जा रही है। नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शान्तिपूर्ण वातावरण में रंगों का त्योहार होली हंसी खुशी व आपसी भाईचारा बनाये रखते हुए होली का पर्व मनाएयें। होली शुक्रवार को पड़ने के कारण दूसरे समुदाय के रोजेदार जामा मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करेंगे। इसे देखते हुए 12 बजे तक ही होली खेलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति दूसरे समुदाय के लोगों के ऊपर रंग न फेकें। थाना के रजिस्टर में दर्ज रूट के अनुसार ही होली की शोभायात्रा निकलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!