गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने किया बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थ नगर।सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र स्थापना के उपरांत नारी सुरक्षा एंव स्वालंबन के लिए समर्पित प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थ नगर के निर्देशन मे बहू बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया बहू-बेटी कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के बारे मे व हेल्पलाइन नम्बरों के बारे मे जानकारी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम-महुआडीह,महरिया,सिद्धार्थ तिराहा आदि जगहों पर जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों किया गया व यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गयी। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज-5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन ’1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया। महिलाएं-65 किशोरियां- 40मिशन शक्ति टीम-उ0नि0 विजय कुमार,उ0नि0श्री कृष्ण भगवान यादव ,म0हे0का0 शिल्पा शर्मा,म0का0अन्नप्रिया वर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!