उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ढोल की पोल खोल रहा उपयोग से बाहर सामुदायिक शौचालय

बांसी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत मंझरिया का समुदायिक शौचालय ढोल की पोल खोल रहा है। आपको बता दें कि फर्जी आंकड़ों की बदौलत खुले में शौचमुक्त जनपद सिद्धार्थनगर है। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर जिम्मेदारों ने खूब लूट खसोट किया है। सरकार ने योजना को सफल बनाने के लिए पानी की तरह धन बहाया, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात। विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत मंझरिया के सामुदायिक शौचालय रास्ता विहीन सहित क्षतिग्रस्त है और गन्दगी से पटी गांव के रास्ते भ्रष्टाचार की गवाही दे रहे हैं। पूरा मामला विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत मंझरिया का समुदायिक शौचालय का है।




