उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
श्याम जायसवाल ने जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री से स्नेहिल भेंट किया

सिद्धार्थनगर। दिपावली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने जनपद सिद्धार्थनगर के भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान के आवास पर पहुंचकर उनसे स्नेहिल भेंट की और प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दिपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में दिपावली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह से बांसी राजमहल पहुंचकर उनसे स्नेहिल भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दिपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




