गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लावारिश पड़ी थी गौवंश, विहिप की सक्रियता से हरकत में आया प्रशासन

मृतक गौवंशो को लेकर सक्रिय हुए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी, एसडीएम राहुल सिंह की सक्रियता गौ वंश को नसीब हुई मिट्टी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शासन-प्रशासन की अनदेखी और जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम यह है कि विकास खण्ड शोहरतगढ़ के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सियांव नानकर की गौशाला में गोवंशों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। हालत यह है कि उक्त स्थान पर लावारिस अवस्था में पड़ी गोवंश की डेड बॉडी को लेकर जिम्मेदारों ने चुप्पी साधी रखी थी, जिम्मेदारों की गैर जिम्मेदारी का आलम ऐसा रहा कि करीब 4 दिन बाद भी गौवंशों को मिट्टी नसीब नहीं हुई, जिसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में दर्जनों पदाधिकारी ने शोहरतगढ़़ खूनुवा रोड जाम कर वहीं सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। सड़क जाम होने की वजह से स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गयें। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय न होने के कारण गौवंश को दफनाने की व्यवस्था तक नहीं की गई, जिससे दुर्गंध फैलने और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा था। विदित हो सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं, लेकिन सियांव नानकर की गौशाला में हालात इसके बिल्कुल उलटा हैं। यहां पानी, चारे और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बीमार और कमजोर गोवंशों की देखभाल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मृत गोवंशों की लावारिस हालत में पड़ी बॉडी प्रशासन की गैर-जिम्मेदारी की पोल खोल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला के लिए बजट तो आता है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिखता”। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी व सम्बन्धित विभाग केवल कागजों में सुधार दिखाते हैं, जबकि हकीकत में स्थिति बद से बदतर है। ग्राम पंचायत सियांव नानकर में स्थित आरसी सेन्टर की हालत भी गौशाला जैसी ही है। सेन्टर तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग तक उपलब्ध नहीं है। बारिश के मौसम में यहां पहुंचना ग्रामीणों और कर्मचारियों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत अधिकारी वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पायें, जिससे स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि गौशाला और आरसी सेन्टर की दुर्दशा को देखते हुए कई बार ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक शिकायतें की गईं, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों की मांग है कि लावारिस पड़ी गोवंश की डेड बॉडी का तत्काल निस्तारण कराया जायें। इस दौरान प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, एस.डी.एम. राहुल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण तिवारी, संगठन के सचमुच त्रिपाठी, अजय, विनय, शिवशक्ति शर्मा, राकेश मिश्रा, विपिन मोदनवाल, करन चौधरी, अर्जुन मद्देशिया, प्रताप जायसवाल, टपई, आकाश मोदनवाल, बलराज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, ग्राम प्रधान राममिलन चौधरी के साथ ए.डी.ओ.आई.एस.बी. अब्दुल गफ्फार सचिव अजय भारतिया, सचिव गौरव श्रीवास्तव के साथ इंस्पेक्टर बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, का दिनेश यादव, का प्रभाकर यादव मय फोर्स के साथ डटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!