उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ड्राईवर के पद पर भर्ती होने हेतु एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 05 जून को

सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं प्रबन्धक उ0प्र0 राज्य सडक परिवहन निगम सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 05 जून 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे सिद्धार्थनगर डिपो रोडवेज पर संविदा चालक (ड्राईवर) के पद पर भर्ती होने हेतु एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन होना निश्चित है। उक्त पद पर भर्ती होने हेतु शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास आयु 23 वर्ष 6 माह से 40 वर्ष होना चाहिए गाड़ी चलाने का हैवी लाईसेन्स 02 साल पुराना तथा लम्बाई 5 फिट 3 इंच होना चाहिए। रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, लाईसेंस की फोटो, आधार कार्ड अवश्य लाये। इस कार्य हेतु कार्यालय द्वारा किसी को कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। उक्त आशय की जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थनगर मिथिलेश कुमार मिश्रा ने दी है।




