गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन, भाकियू ने दी आन्दोलन की चेतावनी

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 को सौंपा। प्रदर्शन भाकियू बस्ती मण्डल अध्यक्ष मातेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, यूनियन के अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को गम्भीरता से नहीं लिया गया, तो भाकियू चरणबद्ध आन्दोलनो शुरू करेगा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय सहारा इंडिया कम्पनी में फंसे किसानों के पैसे की वापसी, बिजली के निजीकरण पर रोक, स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त करना, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, यूरिया व अन्य रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक और सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करना शामिल है। भाकियू ने अपनी मांगों से राष्ट्रपति को भी अवगत कराते हुए ज्ञापन की एक प्रति जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित की। संगठन ने केन्द्र सरकार से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने की अपील की है। भाकियू नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन जिले से लेकर राजधानी तक उग्र आंदोलन करेगा। किसानों का कहना है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे। अपने अधिकारों की लड़ाई अंतिम स्तर तक लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!