गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

छात्र-छात्राओं ने विश्व टीबी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में सोमवार को विश्व टीबी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, स्लोगन,भाषण का आयोजन छात्र- छात्राओं द्वारा किया गया। छात्र – छात्राओं ने कालेज से चेतरा गांव तक हम सबका एक ही नारा,टीबी मुक्त हो देश हमारा का नारा लगाते हुए रैली निकाली। गांव में नुक्कड़ नाटक व पोस्टर के माध्यम से लोगों को टीबी से संबंधित विधिवत जानकारियां दी गई। नर्सिंग कालेज के प्राचार्य हरीश नागर ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है और यह लाइलाज बीमारी नहीं है। तीन माह से लगातार खांसी आना,वजन कम होना,रात को सोते समय पसीना आना,खांसी के साथ बलगम आना, बुखार ये सब टीबी के लक्षण है। लक्षण दिखते ही तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से संपर्क करें। पोषण का वितरण भी किया गया। इस मौके पर शिक्षक चंदन शर्मा,उदय वर्मा,फरहत खान,आंचल सिंह,आलोक शुक्ला, फूलचंद्र डावरिया, मोहम्मद अशरफ, सुनिधि शुक्ला, प्रतीज्ञा पाठक, रोशनी, सुषमा गिरी, संगीता,मधु उपाध्याय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!