गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

परशुराम वाटिका में 28, 29 जनवरी को होगा भव्य राम राम दंगल का आयोजन

धर्म रक्षा मंच के संरक्षक द्वारा बैठक कर बनाई गई रणनीति, दी गई जिम्मेदारियां

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर धर्म रक्षा मंच की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। रविवार को देर शाम आयोजित बैठक में धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने राप्ती नदी तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर लगने वाले मेले में कुश्ती दंगल की तैयारी पर चर्चा किया और जिम्मेदारों को आवश्यक जिम्मेदारी दिया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मौनी अमावस्या के अवसर पर राप्ती नदी तट पर लगने वाले मेले में दिनांक 28 व 29 जनवरी को दो दिवसीय राम राम कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया हैं, जिसमें देश विदेश के मशहूर पहलवान सम्मलित होंगे और अपने दांव-पेच के कौशल से अपना दम-ख़म दिखाएंगे। उन्होंने आयोजक मंडल के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि इस बार दंगल में बहुत सारे मशहूर पहलवानों का आगमन हो रहा है, वही स्थानीय पहलवानों को भी मौका दिया जाएगा। इस दौरान लवकुश ओझा, चन्द्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक तिलक साहू उर्फ तिलक बाबा, शैलेश सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, हरीश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, राजन अग्रहरि, हरीशंकर मिश्रा, अजय अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, शिवरतन अग्रहरि, रमेश गुप्ता, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!