गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तुलसीपुर में सम्पन्न

बलरामपुर। बलरामपुर जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयन्त की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाने का निर्देश संबंधित को दिया। भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतें के निस्तारण में गलत रिपोर्टिंग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान 37 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया इस दौरान तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शिवेन्द्र पटेल, सीएमओ, पी0डी0, डीडीओ, बीएसए, डीपीआरओ, डीएसओ, मत्स्य अधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता, नलकूप, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, सिंचाई व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस उतरौला में एसडीएम राजेन्द्र बहादुर एवं तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने फरियादियों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया। इस दौरान 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर में एसडीएम हेमेन्त कुमार गुप्ता द्वारा फरियादियों की शिकायतें सुनते हुये 46 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!