गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बांसी : युवक पर किशोरी ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर अपने ही गांव के एक युवक पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप है। घटना बुधवार सुबह 9.00 बजे की है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में कहा है कि वह बुधवार को प्रातः 9बजे घास काटने गई थी|

जहां उसे अकेली देख गांव के ही एक युवक शिव शंकर उर्फ शेषमणि उसके साथ जबरदस्ती करने लगा तथा उसे गलत तरीके से छुआ, जिससे वह डर गई। जिसपर आरोपी मौके का फायदा उठाने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उक्त आरोपी ने उसके साथ मारपीट किया, जिससे काफी चोटें आईं। पीड़िता किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह यादव ने कहा कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button