गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

17 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कपिलवस्तु महोत्सव के लिए दिया ऑडिशन, आज भी होगा ऑडिशन

सिद्वार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को छात्र एवं छात्राओं का ऑडिशन और रिहर्सल रघुवर प्रसाद जायसवाल इन्टर कालेज पर आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्टेपअप डांस, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली, सिद्धार्थ मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इन्टर कालेज, राजमणि सिंह पब्लिक स्कूल, सिंहेश्वरी इन्टर कालेज, जय किसान इन्टर कालेज, राजकीय इन्टर कालेज बांसी, नवीन हायर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल, कैलाशपति पब्लिक स्कूल, डीएवी एजुकेशनल, गुडलक पब्लिक स्कूल, रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मन्दिर, सरला इन्टरनेशनल एकेडमी, जनता विद्या मन्दिर इन्टर कालेज, विद्या अकैडमी एवं आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्रा शामिल हुए। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों में दयाशंकर यादव, सच्चिदानन्द शुक्ला, पुनवेश्वर मिश्रा, नीतिश पाण्डेय, राजेश शर्मा, जोत्सना सिंह, अर्चना सिंह, सविता वर्मा, समरबहादुर सिंह, उमाशंकर आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!