एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डिंड़ई/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में थाना शिवनगर डिडई पर पंजीकृत मु0अ0स0 94/2024 धारा 409/120बी/420/467/ 468/471 भा0द0वि0 मे वांछित ₹50,000/- का इनामिया अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र दीनानाथ साकिन सेहुड़ा खुर्द थाना रूधौली जनपद बस्ती जो काफी दिनो से फरार चल रहा था। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा अभियुक्त पर ₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया। जिसको एसटीएफ यूनिट मुख्यालय लखनऊ व थाना शिवगनर डिडई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ फूट ओवरब्रीज के नीचे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह एसटीएफ यूनिट मय टीम मुख्यालय लखनऊ, थानाध्यक्ष शिवनगर डिंडई शशांक कुमार सिंह मय टीम मौजूद रहें।




