तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत दो घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
जोगिया/सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। वहीं बांसी से नौगढ़ की तरफ जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को नौगढ़ की ओर से आ रही काले रंग की ने उल्टी साइड से आकर जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद कार तो पलट ही गई लेकिन टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरन्त अस्पताल भेजवाया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक और एक महिला गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त सड़क हादसा जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के फजियतवा पुल और सूपा राजा के बीच पेट्रोल पम्प के पास हुआ। वहीं प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और गलत साइड से आना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



