नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सनातन सुरक्षित करने को हिन्दूओं का जगना जरूरी रू जिला प्रचारक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से विशाल हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि सनातन को सुरक्षित करने के लिए हिन्दूओं का जगना जरूरी है। हिन्दू जगेगा, तभी विश्व जगेगा। उन्होंने कहा कि जो देश के लिए जीना सीखे वही हिन्दू है। सनातन को मानने वाला ही हिन्दू है। धर्म केवल एक है सनातन धर्म, शेष पंथ हैं। वर्तमान समय ऐसा है कि हिन्दू समाज को जगने की आवश्कता है। हिन्दू स्वार्थ की भावनाओं में जी रहा है। जिला प्रचारक ने कई उदाहरण देते हुए बताया कि संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। शताब्दी वर्ष के चरणबद्ध कार्यक्रम चल रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दू समाज की खोई हुई शक्तियों को जगाने के लिए जगह-जगह हिन्दू सम्मेलन हो रहा है। इससे समाज के भीतर जागरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति कहती है कि दूसरो को दुख देना गलत है, सुख देना हमारा परम कर्त्तव्य है। हम सभी को अपनी सनातन संस्कृति के अनुसार ही कार्य करना चाहिए। सनातन मजबूत होगा तभी भारत आगे बढ़ेगा। आज हिन्दूओं के जगने का ही परिणाम है कि 500 वर्ष की लड़ाई जीत कर प्रभु राम को मंदिर में विराजमान किया गया है। यह सनातन की ताकत है। समय की मांग है कि अंहकार, क्रोध, निन्दा, ईर्श्या छोड़कर सभी लोग संगठित हों। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी शिवकुमार अग्रवाल व संचालन भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस दौरान स्थानीय संगीतकार पप्पू लख्खा की टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अखिलेश वर्मा, विष्णु बुबुना, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अभय प्रताप सिंह, आनन्द कसौधन, ऋषि वर्मा, श्याम कसौधन, सोनू निगम, सूरज निगम, हर्षित कसौधन, अंकित गुप्ता, गौरव शर्मा, राजकुमार मोदनवाल आदि मौजूद रहें।




