गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लखनपार में मछुआरों ने पकड़ी 40 किलो की विशाल मछली

जोगिया/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र जोगिया के ककरही नदी के पास स्थित लखनपार गांव में मछुआरों ने ककरही नदी में एक विशाल मछली पकड़ी है। यह मछली लगभग 40 किलोग्राम वजन की है। मछुआरा पंचम ने बताया कि मछली इतनी भारी थी कि उसे पकड़ने के लिए अन्य लोगों की मदद लेनी पड़ी। भाकुर प्रजाति की यह मछली नदी में तैरते समय और भी भारी दिख रही थी। वहीं पंचम ने बताया कि जब उन्होंने इसे पहली बार देखा, तब उन्हें समझ आ गया कि यह एक बड़ी मछली है। इस अनोखी घटना के दौरान गांव के लवकुश, धर्मेन्द्र, नन्द किशोर सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे। इस प्रकार की बड़ी मछलियां इस क्षेत्र में दुर्लभ हैं और इसलिए यह स्थानीय मछुआरों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!